Corona Update : झारखंड में मिले 189 नये मरीज, जानें जिलों का हाल

झारखंड सेहत
Spread the love

रांची । झारखंड में 12 दिसंबर की रात 9 बजे तक 189 नये मरीज मिले। सबसे अधिक 78 मामले रांची जिले से मिले। अब राज्‍य में 1 लाख 11 हजार 366 पॉजिटिव केस और 1,610 सक्रिय केस हैं। इलाज के बाद 1 लाख 8 हजार 488 लोग ठीक हो चुके हैं। शनिवार को 273 लोग ठीक हुए।

ये है जिलों के आंकड़े

विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रांची से 78, बोकारो से 12, चतरा से 1, देवघर से 3, धनबाद से 10, दुमका से 6, पूर्वी सिंहभूम से 12, गढ़वा से 8, गिरि‍डीह से 2, गोड्डा से 2, गुमला से 1, हजारीबाग से 9, जामताड़ा से 5, खूंटी से 1, कोडरमा से 5, लातेहार से 1, लोहरदगा से 2, पलामू से 15, रामगढ़ से 4, साहिबगंज से 2, सरायकेला से 5, पश्चिमी सिंहभूम से 5 मरीज मिले।