पिठोरिया। आजसू सुप्रीमो सह पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो से मुकुंद चंद्र मेहता की अगवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस मुलाकात में झारखंड के 32 जनजातियों की भाषा-संस्कृति, रीति-रिवाज और परंपरा पर जमीनी स्तर पर शोध कर उसे पुस्तक का रूप में प्रकाशित करने की बात हुई।
सुदेश महतो ने कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए यहां की सभ्यता-संस्कृति और धरोहरों को संरक्षित-संवर्धित करना बहुत जरूरी है। इस कार्य की अगुवाई पुरातत्व विद डॉ हरेंद्र सिन्हा करेंगे।

इस अवसर पर सुजीत कुमार केशरी ने अपनी लिखी दो पुस्तकें कहानी पिठोरिया की व ऐतिहासिक गांव सुतियांबेगढ़ और संपादित दो पुस्तकें सह यात्रियों की नजर में डॉ बीपी केशरी व केशरी काव्यांजलि आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को भेंट की।
पिठोरिया क्षेत्र में मैट्रिक, इंटर और ऊंची शिक्षा में बेहतर अंक लाने वाले छात्रों को सम्मानित करने और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों का स्वागत करने का निर्णय लिया गया।
प्रतिनिधि मंडल में सुजीत कुमार केशरी, नयन केशरी संजीत कुमार, बबलू मिश्रा, सचित राणा, कैलाश नायक पंचू नायक कृष्णा नायक और शिवम सिंह उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK