नशा के खिलाफ लगातार चल रहा छापेमारी अभियान, गांजा के पौधे नष्‍ट किये

अपराध झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा । जिले के कांडी थाना प्रभारी नीतीश कुमार नशा के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चला रहे हैं। इससे अवैध नशा के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस राव खोटरे के निर्देश पर कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चटनिया में अवैध नशा को लेकर शुक्रवार को छापामारी अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्‍व भी थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने किया।

इस अभियान के दौरान उक्त गांव निवासी शिव यादव, परीखा रजवार, छट्टू रजवार व रामाश्रय रजवार के खेत में लहलहाते हरे-हरे करीब 700 से अधिक गांजा के पौधों को नष्ट किया गया। मौके पर कांडी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी जोहन टुड्डू भी उपस्थित थे।