बच्चों ने पद्मश्री स्व. राम दयाल मुंडा को किया याद
रांची। जीवन ज्योति केंद्र की ओर से शिक्षाविद एवं झारखंड के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार पद्मश्री स्व. राम दयाल मुंडा की जयंती पर बुंडू स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय में कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘जे नाची से बांची’ के तहत बच्चों ने कई मनमोहक प्रस्तुति देकर सबका दिल जीत लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय की भूमिका देवी, जीवन ज्योति केंद्र की रंजना भारती एवं गुरुवा लोहार थे। कार्यक्रम का शुभारभ पद्मश्री स्व राम दयाल मुंडा की तस्वीर पर मालार्पण कर उन्हें याद कर किया गया।
इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में सैकड़ों बच्चों ने गीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। बच्चों ने गीत और नृत्य के माध्यम से झारखंड की मिट्टी और संस्कृति की अद्भुत झलक दिखाई। जल, जंगल, जमीन की रक्षा का संदेश भी दी।
बच्चों ने कार्यक्रम के जरिए स्व. राम दयाल मुंडा की जीवनी भी प्रस्तुति देकर उनको याद किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया।
गायन प्रतियोगिता में सोना मनी कुमारी, ऊषा कुमारी, नेहारिका कुजूर, मीना कुमारी, स्वीटी कुमारी, रिदिमा कुमारी, संपति कुमारी ने अद्भुत प्रस्तुति दी।
नृत्य में सोनामणि ग्रुप ने सांस्कृतिक नृत्य, संपति नृत्य कला दल ने सांस्कृतिक नृत्य समेत आरती कुमारी, दिव्या, सुनीता, काजल, सुनीता, आरती ने अद्भुत प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनीता कुमारी, गौरेंद्र नाथ गोँजू, वासुदेव, हजाम सहित कई शिक्षक शिक्षिकाएं एवं सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK