कई स्‍पेशल ट्रेनों की समय सारणी और ठहराव बदला

झारखंड
Spread the love

रांची । ट्रेनों की गति बढ़ाने और परिचालन  की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों की समय सारणी एवं ठहराव में परिवर्तन किया गया है। यह जानकारी दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल ने दी।

इसके मुताबिक ट्रेन संख्या 02835 हटिया-यशवंतपुर (साप्ताहिक) फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 30 दिसंबर, 2020 तक प्रत्येक मंगलवार हटिया से चलेगी। हटिया से 18.25 बजे खुलेगी। राउरकेला आगमन 21.00 बजे प्रस्थान 21.05 बजे, झाड़सुगुड़ा आगमन 22.35 बजे प्रस्थान 22.40 बजे, रायगड़ा आगमन 05.20 बजे प्रस्थान 05.25 बजे, विशाखापट्टनम आगमन 08.40 बजे प्रस्थान 09.00 बजे, गुड्डुर आगमन 18.46 बजे प्रस्थान 18.50 बजे, रेनिगुंटा आगमन 20.48 बजे प्रस्थान 20:50 बजे, जोलारपेट आगमन 00.38 बजे प्रस्थान 00.40 बजे और यशवंतपुर आगमन 03.45 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 02836 यशवंतपुर-हटिया (साप्ताहिक) फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 30 दिसंबर, 2020 तक प्रत्येक शुक्रवार यशवंतपुर से चलेगी। यशवंतपुर प्रस्थान 08.30 बजे, जोलारपेट आगमन 11.13 बजे प्रस्थान 11.15 बजे, रेनिगुंटा आगमन 14.40 बजे प्रस्थान 14.50 बजे, गुड्डुर आगमन 16.13 बजे प्रस्थान 16.15 बजे, विशाखापट्टनम आगमन 02.55 बजे प्रस्थान 03.15 बजे, रायगड़ा आगमन 06.15 बजे प्रस्थान 06.20 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 13.05 बजे प्रस्थान 13.10 बजे, राउरकेला आगमन 14.33 बजे प्रस्थान 14.38 बजे एवं हटिया आगमन 17.40 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 02812 हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनल (साप्ताहिक) फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 30 दिसंबर, 2020 तक प्रत्येक शुक्रवार हटिया से चलेगी। हटिया प्रस्थान 09.40 बजे, राउरकेला आगमन 12.10 बजे प्रस्थान 12.20 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 14.00 बजे प्रस्थान 14.02 बजे, बिलासपुर आगमन 16.55 बजे प्रस्थान 17.00 बजे, दुर्ग आगमन 19.35 बजे प्रस्थान 19.40 बजे, नागपुर आगमन 00.01 प्रस्थान 00:05 बजे, भुसावल आगमन 05:40 बजे होगा।