चंपाई सोरेन ने झारखंड सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, किया ये एलान

झारखंड
Spread the love

रांची। बड़ी खबर सामने आई है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने महागठबंधन सरकार के खिलाफ आक्रामक रूख अख्तियार कर लिया है। राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चंपाई सोरेन ने एलान किया है कि वे नगड़ी के किसानों का समर्थन करेंगे। 

24 अगस्त को ग्रामीणों के ‘हल जोतो, रोपा रोपो’ आंदोलन में शामिल होंगे। रिम्स टू के लिए प्रस्तावित जमीन पर हल चलाएंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले में 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून, सीएनटी एक्ट और ग्राम सभा के नियमों का पालन नहीं किया गया है। वे मंगलवार को मीडिया से बातचीत कर रहे थे। 

चंपाई सोरेन ने राज्य की महागठबंधन सरकार पर आदिवासी विरोधी होने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासियों के हितों की अनदेखी कर रही है और उनकी जमीन छीनने की कोशिश कर रही है। 

कहा कि सरकार रिम्स 2 के निर्माण के लिए आदिवासियों की जमीन अनुचित तरीके से ले रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार के पास स्मार्ट सिटी में सैकड़ों एकड़ जमीन उपलब्ध है, तो फिर सरकार आदिवासियों की जमीन क्यों छीनना चाहती है?

नगड़ी में किसानों ने पिछले साल तक खेती की थी, लेकिन अब उस जमीन पर तार की बाड़ लगाकर उन्हें जाने से रोक दिया गया है।

पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने सवाल उठाया कि जब अधिग्रहण की कोई वैधानिक प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, तो किसानों को खेती से रोकने का आदेश किस आधार पर जारी किया गया। सरकार आदिवासियों के अधिकारों की अनदेखी कर रही है और उनकी जमीन छीनने की कोशिश कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सूर्या हांसदा के एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सूर्या आदिवासी था, इसलिए मार दिया गया। सरकार की कथनी और करनी में अंतर है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK