झारखंड सहित चार राज्यों में माओवादी बंदी कल, हाई अलर्ट पर पुलिस

झारखंड
Spread the love

रांची। भाकपा माओवादी नक्सलियों ने पांच अप्रैल को झारखंड समेत बिहार, पश्चिम बंगाल और असम बंद का ऐलान किया है। भाकपा माओवादी केंद्रीय कमिटी और पूर्वी रीजनल ब्यूरो के सदस्य कामरेड अरुण कुमार भट्टाचार्य उर्फ कबीर उर्फ कंचन दा की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों ने बंद बुलाया है।

नक्सलियों के बंद को देखते हुए पूरे झारखंड में अलर्ट जारी कर दिया गया है। झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से नक्सल प्रभावित जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है। आशंका जताई गई है कि नक्सली बंद के दौरान माओवादी पुलिस बलों पर हमले की साजिश को भी अंजाम दे सकते हैं। ऐसे में उन्हें अलर्ट रहने को कहा गया है।

आईजी अभियान के अनुसार नक्सली बंद के दौरान उनका मुख्य फोकस नक्सलियों के वैसे इलाके हैं, जहां उनकी सक्रियता है। इनमें पारसनाथ, झुमरा, रांची के नक्सल प्रभावित क्षेत्र लातेहार, गढ़वा, पलामू कोल्हान, सरायकेला, गुमला जैसे जिलों पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। बंद के दौरान रेल रूट पर भी पुलिस का विशेष ध्यान होगा।