युवक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड अपराध
Spread the love

संजय यादव

देवघर। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत के बाजार समिति के समीप अज्ञात अपराधियों ने एक 26 वर्षीय युवक कौशल कुमार चौधरी की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची। मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया। पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

मृतक की मां ने कहा कि हमलोगों का किसी से कोई लड़ाई झगड़ा नहीं है। कोई दुश्मनी भी नहीं है। सात साल पहले बाबा कॉलोनी, रानी मंदिर के पास घर बनाकर रहते हैं। मेरा दोनों बच्चा नानी घर में रहता था। हमारे हाथ में जख्म हो गया था। वही देखने आया था।

गणेश पूजा के पूर्व रात को वह कहा था कि हमलोग हाथी पहाड़ में तेहरी बना रहे हैं। वह तेहरी लेकर रात को घर आया पर रुका नहीं था। रात भर घर से बाहर ही था। बुधवार की सुबह पता चलता है मेरे बेटे को किसी ने चाकू मार दिया है। तब दौड़े दौड़े अस्पताल आएं हैं।

मृतक युवक के पिता कृष्ण कुमार चौधरी ने कहा कि सुबह नौ बजे फोन पर पूछने पर बताया कि आधा घंटे में घर आ रहे हैं। थोड़ी देर के बाद दो औरत आकर बताई कि बाज़ार समिति के पास विकास होटल के समीप बेटे की किसी ने चाकू मार कर हत्या कर दी है। इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन छानबीन में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK