युवाओं को एसआईएस देगा स्थाई रोजगार, लगेगा भर्ती कैंप

झारखंड रोजगार
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जिले के सभी थानों में 1 दिसंबर से 19 दिसंबर, 2024 तक बहाली कैंप लगाया जा रहा है। इसमें शहरी एवं ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को एसआईएस लिमिटेड नियुक्ति के लिए चयनित करेगा। यह जानकारी ग्रुप कमान्डेंट रमेश कुमार जायसवाल ने दी।

उक्त बहाली प्रक्रिया मे जवानों की शारीरिक जांच की जायेगी। लिखित परीक्षा के बाद उनका रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसके बाद सभी चयनित उम्मीदवारों को सेन्ट्रल ट्रेनिंग एकेडमी, अनुशासनपुरम में 1 माह का प्रशिक्षण दिया जायेगा। ट्रेनिंग सेंटर में उनका डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन होगा।

उनको एक माह का भोजन, आवासन और कीट उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अंतर्गत पीटी, ड्रील, थ्योरी, औद्योगिक सुरक्षा, वीआईपी सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, फायर फाइटिंग, कम्प्यूटर, बैंक सिक्यूरिटी, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की सुरक्षा, सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा इत्यादी का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। एसआईएस लिमिटेड के 4500 कार्यस्थलों पर नौकरी उपलब्ध कराई जायेगी।

ग्रुप कमांडेंट ने बताया कि‍ उम्मीदवार मैट्रिक पास या फेल हो। उम्र 19 वर्ष से 40 वर्ष तक ही होनी चाहिए। लंबाई कम से कम 167.5 सेंटीमीटर होनी चाहिए। प्रशिक्षण के बाद सभी जवानों को एस.आई.एस. लिमिटेड मानक विभाग में रोजगार उपलब्ध कराएगा। उम्मीदवारों को भारत सरकार द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जायेगा।

अधिकारी ने बताया कि नियुक्ति के बाद उन्‍हें जहां पर तैनात किया जायेगा, राज्य सरकार का न्यूनतम वेतन, अन्य भत्ता योग्यतानुसार, पी.एफ., सरकारी पेंशन, विधवा पेंशन, बोनस, गेच्यूटी, ई.एस.आई, ग्रुप इन्श्यारेंस, मेडिकल, आवास व मेस की सुविधा, प्रमोशन, दो योग्य बच्चों को आई.पी.एस. देहरादून में पढ़ाने की व्यवस्था और स्थानान्तरण के दौरान यात्रा भत्ता एवं खाने की सुविधा दी जाती है।

भर्ती कैंप का स्थान एवं तिथियां

  • डंडा प्रखंड परिसर में 01.12.2024
  • डंडई प्रखंड परिसर में 02.12.2024
  • कांडी प्रखंड परिसर में 03.12.2024
  • बरडीहा प्रखंड परिसर में 04.12.2024
  • मंझिआंव प्रखंड परिसर में 05.12.2024
  • गढ़वा प्रखंड परिसर में 06.12.2024
  • भंडरिया थाना परिसर 07.12.2024
  • रमकंडा थाना परिसर 09.12.2024
  • रंका थाना परिसर में 10.12.2024
  • धुरकी थाना परिसर में 11.12.2024
  • खरौंधी थाना परिसर में 12.12.2024
  • केतार थाना परिसर में 13.12.2024
  • भवनाथपुर थाना में 14.12.2024
  • बिशुनपुरा में 17.12.2024
  • चिनियां थाना परिसर में 18.12.2024
  • नगर ऊंटारी थाना परिसर में 19.12.2024 को

ग्रुप कमान्डेंट रमेश कुमार जसवाल ने बताया कि इस संबंध अधिक जानकारी के लिए 8219591494 पर संपर्क करें या www.ssciindia.com को देखें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX