प्रशांत अंबष्ठ
गोमिया (बोकारो)। बोकारो पुलिस जिले में नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए अभियान चला रही है। इसी कड़ी में एसपी हरविंदर सिंह के आदेश पर रविवार देर रात जरीडीह थाना क्षेत्र में छापामारी की गई। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद युवककी निशानदेही पर गोमिया थाना क्षेत्र के बढ़ा टोली निवासी सुजीत साव के घर छापेमारी की गई। वहां से पुलिस को भारी मात्रा में गांजा और अवैध शराब मिला।

पुलिस मौके से 1-1 किलो के 80 पैकेट गांजा और बिना ब्रांड की अवैध शराब जब्त की। बताया जा रहा है कि ये खेप इलाके में सप्लाई की तैयारी में थी। इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बेरमो एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि अवैध तस्करों पर नकेल कसने का काम लगातार जारी रहेगा।
इस अभियान में गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार, पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा, जारीडीह थाना प्रभारी बिपिन महतो महतो, एसआई विकास विश्वकर्मा, एसआई हित नारायण महतो, निर्मल सिंह,समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से मादक पदार्थों और शराब के कारोबारियों में दहशत का माहौल है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK