रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के रांची पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्याल ने हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद के सम्मान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रविवार को 5 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया। प्रतिकूल मौसम भी इस दौड़ के प्रतिभागियों के उत्साह को रोक नहीं पाया।
यह दौड़ सुबह 6 बजे कृषक भवन से शुरू हुई। बीएयू रोड से होते हुए विश्वविद्यालय मुख्यालय तक गई और फिर वापस प्रारंभिक बिंदु पर लौटी। इस आयोजन में 47 प्रतिभागियों ने भाग लिया। गुमला और गोड्डा से भी छात्र शामिल हुए।

छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने वास्तव में फिटनेस और खेल भावना को जीवंत किया। रांची रोड रनर्स के 11 सदस्य भी प्रतिभागियों को प्रेरित करने और उनका उत्साहवर्धन करने के लिए शामिल हुए।
इस दौड़ के दौड़ समन्वयक डॉ अबसार अहमद थे। वह प्रतिभागी भी थे। वहीं, प्रशांत और आकांक्षा (रांची वेटरनरी कॉलेज के छात्र प्रतिनिधि) एवं उनकी टीम ने कार्यक्रम का संचालन किया।
इस दौड़ को पशु चिकित्सा संकाय के डीन डॉ एमके गुप्ता और खेल प्रभारी डॉ राजू प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विजेताओं के नाम
छात्र वर्ग : प्रथम संजीत कुमार (एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग), द्वितीय राजेश कुमार महतो (रवींद्रनाथ टैगोर एग्रीकल्चर कॉलेज, देवघर) और तृतीय वरुण भूषण लगुरी (फॉरेस्ट्री कॉलेज)।
छात्रा वर्ग : प्रथम सीमा बेड़िया (रांची एग्रीकल्चर कॉलेज), द्वितीय श्रेय श्रीवास्तव (रांची वेटरनरी कॉलेज) और तृतीय संध्या बगेरी (फॉरेस्ट्री कॉलेज)।
कर्मचारी वर्ग : प्रथम डॉ. अबसार अहमद (रांची वेटरनरी कॉलेज), द्वितीय डॉ. महबूब आलम (रांची एग्रीकल्चर कॉलेज) और तृतीय डॉ. अमित कुमार झा (रांची वेटरनरी कॉलेज)।
यहां सीधे पढ़ें अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK