कोरोना के बाद आर्थिक पुननिर्माण पर मंथन करेंगे विशेषज्ञ

झारखंड
Spread the love

  • चार्टर्ड एकाउंटेंट्स का दो दिवसीय सब-रीजनल कांफ्रेंस का आयोजन 22 जनवरी से

रांची। कोविड-19 के बाद देश और राज्य के आर्थिक पुननिर्माण पर विशेषज्ञ मंथन करेंगे। इसके लेकर चार्टर्ड एकाउंटेंट्स का दो दिवसीय सब-रीजनल कांफ्रेंस का आयोजन रांची में किया गया है। फिजिकल और वर्चुअल दोनों मोड में हो रहा है। उक्‍त जानकारी दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की रांची शाखा की अध्‍यक्ष मनीषा बियानी ने 21 जनवरी को प्रेस को दी।

अध्‍यक्ष ने बताया कि इंस्टिट्यूट की रांची तत्वावधान में होने वाले सब -रीजनल कांफ्रेंस का उद्घाटन 22 जनवरी को हरमू रोड स्थित द काव्स बैंक्वेट हॉल में होगा। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक यह चलेगा। कोरोना महामारी के बाद यह झारखंड-बिहार में पहली बार कांफ्रेंस फिजिकल और वर्चुअल दोनों मोड में हो रहा है। जमशेदपुर और धनबाद शाखा इस सब-रीजनल कांफ्रेंस के को-होस्ट हैं।

कांफ्रेंस में प्रत्यक्ष कर, जीएसटी, ब्लॉक चैन, स्टार्टअप और तकनीकी क्षेत्रों से संबंधित महत्वपूर्ण बदलाव एवं कोविड-19 के बाद देश और राज्य के आर्थिक पुननिर्माण पर विस्तृत चर्चा होगी। कांफ्रेंस में देश के नामी विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे। नई दि‍ल्‍ली से डॉ गिरीश आहूजा और प्रमोद जैन, जयपुर से प्रणव कुमार बूब, मुंबई से अर्पित काबरा और मयूर झंवर और कोलकाता से प्रदीप मोदी विशेषज्ञ वक्ता के रूप में भाग लेंगे।

रीजनल कांफ्रेंस में फिजिकल रूप से पूरे झारखंड से 200 चार्टर्ड एकाउंटेंट और वर्चुअल रूप से पूरे देश से 500 से ज्यादा चार्टर्ड एकाउंटेंट के सम्मिलित होने की संभावना है। इस अवसर पर इंस्टिट्यूट की रांची शाखा के सचिव प्रभात कुमार, सीपीइ कमेटी के अध्यक्ष पंकज मक्कड़, रोहित रॉय और दीपक पटेल भी उपस्थित थे।