- Today’s Horoscope: 27 जुलाई, 2025 का राशिफल
मेष
शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से कर्ज कदापि नहीं लें। लिए गए कर्ज को उतरना कठिन होगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा। अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे।
वृष
व्यस्त रहेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं का लाभ मिल सकता है। कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में विनिमय करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आगे चलकर उसका लाभ मिलेगा।
मिथुन
फिजूल के खर्चे से बचें। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान उपस्थित हो सकता है। कुछ अकस्मात लाभ होने से आपकी धर्म, आध्यात्म के प्रति रुचि सुदृढ़ होगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा।
कर्क
भाग्य की दृष्टि से दिन उत्तम रहेगा। परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। शान शौकत के लिए धन खर्चा करेंगे, जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे।
सिंह
माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से नाराजगी के संकेत मिलेंगे। मधुरवाणी का प्रयोग करें अन्यथा संबंधों में कटुता आएगी। विरोधी परेशान करेंगे।
कन्या
निर्भीकता का भाव रहेगा। साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। माता-पिता का सुख सहयोग यथेष्ठ रूप से प्राप्त होगा। व्यर्थ व्यय का योग भी है। व्यापार में धनलाभ होगा।
तुला
दिन शुभकारक है। अधिकार व संपत्ति में वृद्धि होगी। दूसरों के भले की सोचेंगे। दिल से सेवा भी करेंगे। अपने गुरु के प्रति पूर्ण भक्तिभाव व निष्ठा रखें। नए कार्यों में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा।
वृश्चिक
मन अशांत एवं परेशान रहेगा। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। सांयकाल तक आप अपने धैर्य और प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। विवाद नहीं करें।
धनु
विद्या, ज्ञान की वृद्धि होगी। आपके अंदर दान पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सावधान रहें। खानपान पर संयम बरतें।
मकर
ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में आपका मन लगेगा। रुके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नए कार्य में इनवेस्ट करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में लाभ होगा। सेहत का ख्याल रखें।
कुंभ
बुद्धि विवेक से नई-नई खोज करने में दिन व्यतीत होगा। परिजनों से विश्वासघात मिलने की आशंका है। सांसारिक सुख भोग, नौकर-चाकरों का सुख पूर्ण रूप से मिलेगा। विवाद से दूर रहें।
मीन
बहुत समय से पुत्र या पुत्री से संबंधित किसी विवाद का हल निकल आएगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से मनोबल बढ़ा रहेगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)