
- Today’s Horoscope: 22 जुलाई, 2025 का राशिफल
मेष
मानसिक शान्ति के लिए किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता करें। मशहूर लोगों से मेलजोल नई योजनाएं और आइडिया सुझाएगा। मन पर काबू रखना सीखें। कई बार आप मन की मानकर कीमती समय बर्बाद कर देते हैं।
वृष
पुरानी बीमारी में काफ़ी आराम महसूस करेंगे। पुराने निवेश से मुनाफा हो सकता है। अपने बर्ताव में उदार बनें। परिवार के साथ प्यार भरे लम्हे गुज़ारें। रसिक कल्पनाओं पर अधिक ग़ौर करने की ज़रूरत नहीं है।
मिथुन
मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। विवाद, मतभेद और दूसरों की कमियां निकालने की आदत को नज़रअन्दाज़ करें। सहकर्मी काम की तारीफ करेंगे। बॉस भी काम से खुश होगा। कारोबारी भी कारोबार में मुनाफा कमा सकते हैं।
कर्क
ख़ुश हो जाएं, क्योंकि अच्छा समय आने वाला है। स्वयं में अतिरिक्त ऊर्जा का अनुभव करेंगे। पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा। मन में शांति होगी। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है।
सिंह
किसी संत पुरुष का आशीर्वाद मानसिक शान्ति प्रदान करेगा। दोस्त निजी जीवन में ज़रूरत से ज़्यादा दख़लअंदाज़ी करेंगे। कारोबारियों को किसी पुराने निवेश की वजह से घाटा होने की आशंका है। ख़ुद को लोगों के ध्यान के केंद्र में पाएंगे।
कन्या
धन काम तब आता है, जब फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकते हैं। ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। आपका प्रिय कुछ खीझा हुआ महसूस कर सकता है, जो दिमाग़ पर दबाव और बढ़ा देगा।
तुला
परिवार को पर्याप्त समय दें। दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का ख़्याल दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। किसी ऐसे नए उद्योग से जुड़ने से बचें, जिसमें कई भगीदार हों। भाई-बहनों के साथ कोई मूवी देख सकते हैं।
वृश्चिक
दोस्त की बेरुख़ी नाराज़ करेगी। ख़ुद को शांत रखें। व्यवसाय में किसी नये भागीदार को जोड़ने पर विचार कर रहे हैं, तो यह ज़रूरी होगा कि उससे कोई भी वादा करने से पहले सभी तथ्य अच्छी तरह जांच लें।
धनु
दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव मानसिक सुकून ख़त्म कर सकता है। कार्यक्षेत्र में दिल लगाने से बचें नहीं तो बदनामी हो सकती है। किसी से जुड़ना भी चाहते हैं तो ऑफिस से दूरी बनाकर ही उनसे बात करें।
मकर
खाते-पीते वक़्त लापरवाही बीमारी की वजह बन सकती है। कोई पड़ोसी उधार मांगने आ सकता है। उधार देने से पहले उनकी विश्वसनीयता अवश्य जांच लें। फुर्सत के क्षणों में कोई नया काम करने का सोचेंगे।
कुंभ
जीवन-साथी का प्यारा बर्ताव दिन ख़ुशनुमा बना सकता है। जल्दबाज़ी में निवेश ना करें। सभी मुमकिन कोणों से परखेंगे नहीं तो नुक़सान हो सकता है। दोस्तों की परेशानियों और तनाव के चलते अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
मीन
दूसरों की ज़रूरतों पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। बच्चों को ज़्यादा छूट देना समस्या खड़ी कर सकता है। अहम लोगों से बातचीत करते वक़्त अपने आंख-कान खुले रखें। हो सकता है कोई क़ीमती बात या विचार हाथ लग जाए।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)