
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। अबुआ आवास योजना (वित्तीय वर्ष 2023-24) के अंतर्गत गढ़वा जिले के डंडा प्रखंड में लाभुकों के चयन में अनियमितता बरती गई है। जांच में पाया गया कि तत्कालीन पंचायत सचिव शंभु प्रसाद ने विभागीय निर्देशों का उल्लंघन करते हुए अबुआ आवास योजना में अयोग्य व्यक्तियों को प्राथमिकता सूची में शामिल किया।
मामला संज्ञान में आने पर उपायुक्त दिनेश कुमार यादव के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने जांच कराई। इसमें आरोपों की पुष्टि हुई। इस कृत्य से योजना की पारदर्शिता प्रभावित हुई। पात्र लाभुकों के अधिकारों का हनन हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शंभु प्रसाद को झारखंड सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2016 के अंतर्गत सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
उपायुक्त ने कहा है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर एक जरूरतमंद को मिलनी चाहिए। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि सभी योजनाओं का लाभ केवल वास्तविक और पात्र लाभुकों को मिले।
उपायुक्त ने कहा है कि योजनाओं का लाभ देने में अनियमितताएं बर्दाश्त नहीं की जायेगी। अनियमितता की स्थिति में दोषियों के विरूद्ध भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK