नई दिल्ली। राष्ट्रवादी चिंतक, भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती के दो वर्षीय स्मरणोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन 9 जुलाई को दिल्ली के अगस्त क्रांति मार्ग स्थित सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत थे। इनके साथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह भी मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर 125 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया गया।

सिक्को का संग्रहण और अध्यन करने वाले प्रसिद्ध मुद्राशास्त्री सुधीर लुणावत ने बताया कि 40 ग्राम शुद्ध चांदी से बने इस सिक्के का निर्माण भारत सरकार की हैदराबाद टकसाल में हुआ है।
सिक्के के एक तरफ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के ऊपरी परिधि पर हिन्दी और नीचली परिधि पर अंग्रेजी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती लिखा है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के नीचे 2025 लिखा है। सिक्के के दूसरी तरफ अशोक स्तम्भ के नीचे रुपए के प्रतीक चिन्ह के साथ मूल्यवर्ग 125 लिखा है।
सुधीर के अनुसार इससे पहले भी वर्ष 2001 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर भारत सरकार की कोलकता, टकसाल से 2,10,50 और 100 रुपए के स्मारक सिक्को का सेट जारी हो चुका है। इस सेट में जारी हुआ 2 रुपए का सिक्का बड़ी मात्रा में आज भी बाजार में प्रचलन में है।
इससे पहले भी जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में अटल बिहारी वाजपेयी, विजय राजे सिंधिया, दीन दयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी पर स्मारक सिक्के जारी किये जा चुके हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK