
जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर में विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होती जा रही है। इससे अपराधियों के हौसले काफी बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला मानगो थाना क्षेत्र का है, जहां पारडीह चौक के पास स्थित सुंदरवन फेज वन अपार्टमेंट में 12 दिनों से बंद पड़े एक फ्लैट में चोरी हो गयी।
जानकारी के अनुसार यह फ्लैट रिटायर्ड सरकारी शिक्षक सिरायाम झा का है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सिरायाम झा अपने परिवार के साथ मधुबनी स्थित गांव गए हुए हैं।
मंगलवार को घटना का पता तब चला, जब फ्लैट मालिक के साले सोनारी से मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि फ्लैट का ताला टूटा हुआ है। तुरंत उन्होंने इसकी सूचना मानगो थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस ने अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही, वहां तैनात सुरक्षा गार्ड से भी पूछताछ की। गार्ड से मिली प्रारंभिक जानकारी के आधार पर कुछ संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चोरी में क्या-क्या सामान गया है, इसका पता फ्लैट मालिक के बुधवार को शहर लौटने के बाद ही चल पाएगा।
मानगो थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान कर जल्द उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। चोरी की इस वारदात से अपार्टमेंट के अन्य निवासियों में भी दहशत है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj