Jharkhand: डॉक्टर्स डे के दिन यह घूसखोर चिकित्सा पदाधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

अपराध झारखंड
Spread the love

हजारीबाग। बड़ी खबर झारखंड के हजारीबाग से सामने आई है, जहां राष्ट्रीय डाक्टर्स डे दिवस पर भ्रष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो ने चौपारण के सामुदायिक चिकित्सा केंद्र के प्रभारी डॉ. सतीश कुमार को 3,000 रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

आरोप है कि उन्होंने ममता वाहन के 7 माह के लंबित बिलों पर हस्ताक्षर करने के एवज में 5,000 की रिश्वत की मांग की थी।

यह शिकायत चौपारण प्रखंड के दादपुर निवासी उज्जवल कुमार सिन्हा, ममता वाहन के मालिक ने एसीबी से की थी।

शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए डॉक्टर को पकड़ लिया। गिरफ्तार करने के बाद डॉक्टर सतीश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक आरिफ इकराम ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। टीम ने डॉक्टर के सरकारी आवास एवं सामुदायिक अस्पताल में छापेमारी की, जहां से 2.38 लाख नकद भी बरामद हुए हैं।

बताते चलें कि, डॉ. सतीश कुमार पूर्व में भी विवादों में रहे हैं। उनपर स्थानीय नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड केंद्रों से कथित मासिक उगाही के आरोप पहले भी लग चुके हैं।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन का अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK