सरेंडर नीति के तहत एक लाख का इनामी एरिया कमांडर ने किया आत्मसमर्पण

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। एक लाख का इनामी भाकपा माओवादी का एरिया कमांडर रहे जतरू खेरवार उर्फ टाना खेरवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शनिवार को सरेंडर किया। वह पेशरार थाना क्षेत्र के पुतरार का रहने वाला है। इस मौके पर उपायुक्त डॉ बाघमारे प्रसाद कृष्ण, एसपी आर रामकुमार, एसडीपीओ बीएन सिंह, डीएसपी अभियान दीपक पांडेय, सीआरपीएफ-158 के समादेष्टा सहित अन्य मौजूद थे। 

इस मौके पर उपायुक्त ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली पर एक लाख का इनाम घोषित था। ऑपरेशन ‘डबल बुल’ की दबिश और ऑपरेशन नई दिशा से प्रेरित होकर नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। उन्होंने भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा में लौटने के लिए अपील की है।

एसपी आर रामकुमार ने बताया कि सरकार की ऑपरेशन नई दिशा नक्सली संगठनों के बीच काफी लोकप्रिय होते जा रही है। परिणामस्वरूप भाकपा (माओ) सहित अन्य कई प्रबंधित नक्सली संगठनों के नक्सली झारखंड पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर रहे हैं। सरकार की इस नीति के सफलता से झारखंड पुलिस उत्साहित है। झारखंड को नक्सल मुक्त राज्य बनाने को कृतसंकल्पित है।

एसपी ने बताया कि पुलिस के द्वारा हाल में चलाये गये विशेष अभियान ‘डबल बुल’ के बाद पुलिस की बढ़ती दबिश संगठन के आंतरिक शोषण से क्षुब्ध होकर और सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर उक्त नक्सली ने आत्मसमर्पण किया। इन्हें इनके विरूद्ध दर्ज सभी कांडों में न्यायिक प्रक्रिया का सामना करना पड़ेगा।