संजय यादव
देवघर। श्रमिक संगठनों की देशव्यापी हड़ताल में देवघर में बैंक सहित मजदूरों ने भी भागीदारी निभाई। वीआईपी चौक के निकट सभी ने धरना-प्रदर्शन किया। सभी बैंक बंद रहे। श्रमिक संगठनों ने 4 लेबर कोड को वापस लेने सहित 17 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया था।

देवघर राजद ने हड़ताल का समर्थन किया था। मौके पर राजद नेता नित्यानंद केशरी ने कहा कि अगर सरकार मांगें नहीं मानती है तो देश में चक्का जाम होगा। मजदूर सड़क पर उतरेंगे। सीपीआई के जिला मंत्री अर्जुन यादव ने कहा कि जब तक श्रम कानून केंद्र सरकार वापस नहीं लेती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। यह सरकार मजदूर और किसान विरोधी सरकार है।
हड़ताल को इंडी गठबंधन दल के सभी राजनीतिक पार्टियों ने समर्थन किया। बैंकों के कर्मचारी भी अपने-अपने हाथों में कट आउट लेकर बैंकों के दरवाजे पर खड़े दिखे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK