Jharkhand Weather : मॉनसून सक्रिय, कल इन जिलों में होगी बहुत भारी बारिश

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मॉनसून पूरी तरह सक्रिया है। राज्‍य के ऊपर एक साइक्‍लोनिक सर्कुलेशन है। इसकी वजह से कल यानी 1 अगस्‍त को कई जिलों में बहुत भारी बारिश होगी। कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना भी है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 31 जुलाई, 2024 को दी।

तापमान में बदलाव नहीं

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की उम्‍मीद नहीं है।

कल से सभी जगहों में बारिश

केंद्र के अनुसार 1 और 2 अगस्‍त को राज्‍य में लगभग सभी स्‍थानों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

3 अगस्‍त से कई जगह बारिश

केंद्र के अनुसार राज्‍य में 3 से 5 अगस्‍त तक राज्‍य में कई स्‍थानों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

वज्रपात का अलर्ट जारी

केंद्र के अनुसार 1 अगस्‍त के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

कल यहां बहुत भारी बारिश

राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में 1 अगस्‍त को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, जामताड़ा जिले में देखने को मिलेगा।

2 को यहां भारी बारिश

राज्‍य के दक्षिण-पश्चिम, उत्तरी-पूर्वी और निकटवर्ती भागों में 2 अगस्‍त को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका आदि में देखने को मिलेगा।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8