पूर्व विधायक जानकी यादव होंगे राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष, सीएम हेमंत ने दी स्वीकृति

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी स्वीकृति दे दी है। पूर्व विधायक जानकी यादव राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष होंगे। वहीं गिरिडीह के पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा आयोग के सदस्य होंगे।

यहां बता दें कि, जानकी यादव पिछले विधानसभा चुनाव में झामुमो के टिकट पर बरकट्ठा से चुनाव लड़े थे। आयोग में पहले से दो सदस्य नंद किशोर मेहता और लक्ष्मण यादव हैं। अब सदस्य के तीनों पद पर नियुक्ति हो जाएगी।

जानकारी के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग के अध्यक्ष पद पर भी अब जल्द नियुक्ति होगी। इन नियुक्तियों के बाद झारखंड में नगर निकायों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मालूम हो कि, सभी 24 जिलों में ट्रिपल टेस्ट का काम पूरा कर लिया है। इसके कंपाइलेशन के लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया जारी है।

पिछले माह रांची आयी 16वें वित्त आयोग की टीम ने भी स्पष्ट कर दिया था कि चुनाव नहीं कराने की स्थिति में केंद्रीय अनुदान मिलना मुश्किल होगा। नगर निकायों में केंद्रीय अनुदान नहीं मिलने से कई योजनाएं लंबित हैं और भविष्य की नई योजनाओं के कार्यान्वयन में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। ऐसे में सरकार अब गंभीर हो गयी है।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK