बड़ी खबरः झारखंड कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अमित खरे बने पीएम मोदी के सलाहकार

झारखंड देश
Spread the love

रांची। राजा की पूजा सिर्फ उसके राज में ही होती है, पर विद्वान की पूजा सभी जगहों पर होती है। यह बात अमित खरे पर सटीक बैठती है। झारखंड कैडर के आईएएस रहे अमित खरे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सलाहकार नियुक्त किया गया है।

मंगलवार को उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया गया। वह 30 सितंबर को उच्च शिक्षा सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। 1985 बैच के आईएएस अधिकारी खरे इसके पूर्व मानव संसाधन और सूचना प्रसारण सचिव भी रहे हैं। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने खरे को पीएम मोदी का सलाहकार नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। पीएमओ में उनकी संविदा नियुक्ति भारत सरकार के सचिव की रैंक और स्कैल पर की गई है। वह दो वर्ष तक इस पद पर रहेंगे। यहां बता दें कि झारखंड में भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर दायित्व निभाया है।