197 व्यवसायिक वाहनों के कागजातों की हुई जांच, 3.27 लाख का जुर्माना

झारखंड
Spread the love

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री निर्देश पर 28 जुलाई, 2025 को जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार के प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण में रांची जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यवसायिक वाहनों का गहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान दलादली, तुपुदाना, रामपुर, नामकुम, नगड़ी, दशमफॉल और बुंडू में चला।

इस अभियान के तहत 197 व्यवसायिक वाहनों के कागजातों की जांच की गई। इसमें टैक्स, फिटनेस, इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस और ओवरलोडिंग जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल थे।

जांच के दौरान 22 वाहनों के कागजात पूर्ण नहीं पाए गए, जिसके फलस्वरूप इन वाहनों पर 3,27,000 रुपये का दंड अधिरोपित किया गया। इसके अतिरिक्त, निम्नलिखित स्थानों पर वाहनों को जब्‍त कर सुरक्षित रखा गया है।

  • दलादली ओपी 3 वाहन 
  • नगड़ी थाना 1 वाहन 
  • नामकुम थाना 2 वाहन 
  • खरसीदाग टीओपी 1 वाहन 

यह अभियान सड़क सुरक्षा और परिवहन नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। जिला परिवहन कार्यालय भविष्य में भी इस तरह के अभियानों को नियमित रूप से जारी रखेगा, ताकि सड़क पर चलने वाले वाहनों की नियमितता और सुरक्षा मानकों का पालन हो सके।

सभी वाहन चालकों और मालिकों से अनुरोध किया गया कि वे अपने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेजों को अद्यतन रखें। परिवहन नियमों का पालन करें, ताकि अनावश्यक दंड और कार्रवाई से बचा जा सके।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *