
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। उपायुक्त डॉ ताराचंद ने कैरो प्रखंड अंतर्गत नंदिनी नदी पर निर्माणाधीन दो उच्च स्तरीय पुलों का निरीक्षण 21 जुलाई को किया। संबंधित विभाग के अभियंता व संवेदक को सख्त दिशा-निर्देश दिये।
उपायुक्त ने कैरो प्रखंड के उतका और बंडा गांव को जोड़ने के लिए नंदिनी नदी पर उच्च स्तरीय पुल और कैरो गांव में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय तक जानेवाली पथ पर नंदिनी नदी के उपर बन रहे पुल का स्थल निरीक्षण किया गया। इसमें उपायुक्त ने किसी भी परिस्थिति में पुल की गुणवत्ता से समझौता नहीं करने का सख्त निर्देश संबंधित विभाग के अभियंताओं व संवेदक को दिया।
उपायुक्त ने कहा कि आमजनों की सुरक्षा सर्वोपरि है। नंदिनी नदी पर पुल का निर्माण जल्द करें, ताकि बारिश में तेज बहाव के कारण किसी प्रकार की अनहोनी की आशंका नहीं हो।
निरीक्षण में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी छंदा भट्टाचार्य, अंचल अधिकारी शीला कुमारी, ग्रामीण कार्य विभाग और ग्रामीण कार्य विशेष प्रमण्डल के संबंधित अभियंता समेत अन्य शामिल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK