Jharkhand : शीतलहर से राहत, गिरेगा न्यूनतम तापमान

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के लोगों को शीतलहर से राहत मिल गई है। आने वाले दिनों में सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आयेगी। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में दी है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। इसके बाद अगले तीन दिन तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होगी।

मौसम विभाग के अनुसार 8 से 13 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। सुबह में कहीं-कहीं धुंध या कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद आसमान साफ रहेगा।

बीते 24 घंटों में राज्य में कहीं-कहीं हल्की से हल्के दर्जे की बारिश हुई। रांची से सटे कांके में ओलावृष्टि भी हुई। सबसे अधिक बारिश खूंटी के तोरपा में 5 मिली मीटर दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान जमशेदपुर में 28.0 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम डालटनगंज में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज रिकॉर्ड किया गया।