रूगढ़ीगढ़ा मधुकम में डालसा ने चलाया विधिक जागरुकता कार्यक्रम

झारखंड
Spread the love

रांची। रूगढ़ीगढ़ा मधुकम क्षेत्र में डालसा टीम ने नालसा द्वारा संचालित योजना साथी व डॉन पर विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन 3 जुलाई को किया। इस अवसर पर एलएडीसी डिप्टी राजेश कुमार सिन्हा, पीएलवी पीके उपाध्याय, ममता कुमारी, सूरज कुमार वर्मा, एनजीओ के रीतू खलखो एवं सन्नी कुमार राम तथा अन्य उपस्थित थे।

नशा उन्मूलन ‘डॉन पर फोकस करते हुए राजेश कुमार सिन्हा ने एनडीपएस एक्ट पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण करना ही डालसा का एकमात्र उद्देश्य है। इसके तहत डालसा समय-समय पर गली, मुहल्लों व कस्बो में कैंप लगाकर निरंतर लोगों को जागरूक कर रहा है। युवा एवं बच्चे नशे से दूर रहे। नशीले पदार्थों के सेवन के आदि लोग मानसिक रोगों के शिकार हो जाते है। अंततः जघन्य अपराध की ओर अग्रसर हो जाते है।

साथी अभियान पर फोकस करते हुए कहा कि निराश्रित व बेसहारा बच्चों को आश्रय दिलाने के लिए डालसा, रांची भरसक प्रयास करेगा। अगर आपलोगों के समुदाय में कोई निराश्रित या बेसहारा बच्चा है, तो उन्हें चिन्हित कर हमें सूचित करें। डालसा उनकी सहायता करेगा। इसके लिए टॉल फ्री नम्बर-15100 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

झालसा के निर्देश पर 90 दिवसीय राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान पर फोकस करते हुए कहा कि वादकारी अपने वादों का निस्तारण मध्यस्थता के माध्यम से करा सकते है। यह अभियान 1 जुलाई से शुरू होकर 90 दिनों तक चलेगा। वादकारियों को जल्द-से-जल्द सुलभ न्याय मिले, इसके लिए न्यायालयों द्वारा नोटिस का तामिला भी कराया जा रहा है। इससे कि अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किया जा सकेगा।

पीएलवी पीके उपाध्याय ने वृद्धा व विधवा पेंशन पर बाते कहीं। पीएलवी ममता कुमारी और सूरज कुमार वर्मा ने मंईयां सम्मान योजना और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर ने कहा कि साथी अभियान के तहत अब तक 1200 से अधिक बच्चे उनके मार्गदर्शन में डालसा के कार्यरत पीएलवी द्वारा चिन्हित किये गये है। उन्हें सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। अंत में डालसा के कार्यरत पीएलवी के द्वारा पम्पलेट व लिफलेट का वितरण भी किया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK