Jharkhand Weather

Jharkhand : बीते 24 घंटे में करीब 4 डिग्री बढ़ा तापमान, आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। लगातार सर्दी झेल रहे झारखंड के लोगों के लिए को कुछ राहत मिली है। बीते 24 घंटे में न्‍यूनतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में भी तापमान में वृद्धि होने की उम्‍मीद है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 21 जनवरी को जारी बुलेटिन में दी है।

केंद्र के मुताबिक पिछल 24 घंटे में राज्‍य में मौसम शुष्‍क रहा। राज्‍य में कहीं-कहीं पर हल्‍के दर्जे का कोहरा छाया रहा। सबसे अधिक तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस डालटनगंज और चाईबासा में दर्ज किया गया। न्‍यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस देवघर एवं खूंटी केवीके में दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र ने बताया कि अगले दो दिनों के दौरान राज्‍य के पूर्वी एवं निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं सुबह में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा देखा जा सकता है।

केंद्र के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। तापमान बढ़ने से सर्दी से राहत मिलने की उम्‍मीद है।

रांची मौसम केंद्र के मुताबिक 22 जनवरी को राज्‍य में सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

23 जनवरी को आसमान साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

24 और 25 जनवरी को आंशिक बादल छा सकते हैं। मौसम शुष्‍क रहेगा।

26 और 27 जनवरी को राज्‍य में सुबह में धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

बीते 24 घंटे में रांची के न्‍यूनतम तापमान के 3.5, जमशेदपुर के 1.4 और डालटनगंज के न्‍यूनतम तापमान में 3.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसकी वजह से शहरों का न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है।

तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। घर से बाहर निकलने से पहले वे गर्म कपड़े जरूर पहनें। बच्‍चे और बूढ़ों का खासतौर पर ख्‍याल रखने की जरूरत है। बूढे़ सुबह में टहलने से परहेज करें। बच्‍चों को पूरी तरह ढंककर रखें।

  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।