
पटना। झारखंड, बिहार समेत देश भर में मुहर्रम को लेकर ताजिया जुलूस निकाले जा रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी पटना 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर मोहर्रम का जुलूस पहुंचा। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ जुटी।
बताते चलें कि, जुलूस के पहुंचते ही राबड़ी देवी और उनकी बेटियों ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की और प्रसाद बांटा। तो वहीं, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सामने कुर्सी पर बैठ कर अखाड़े का करतब देखा।
आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने बड़े ही श्रद्धा भाव से ताजिया को देखा और वहां मौजूद सभी लोगों को मुहर्रम की मुबारकबाद दी। वहीं, इस दौरान राबड़ी आवास पर अखाड़ा के लोगों ने लाठी का भी प्रदर्शन किया। जिसके बाद लालू यादव ने अखाड़ा के लोगों का खुद उत्साहवर्धन भी किया। साथ ही राबड़ी देवी ने पूरे विधि-विधान से पूजा की।
दूसरी ओर आवास पर मौजूद लालू यादव की बेटियों (रागिनी यादव और हेमा यादव) ने ताजिया के सामने माथा टेका और प्रसाद भी बांटा। इधर, राबड़ी आवास में जुलूस पहुंचने को लेकर पुलिस की ओर से भी व्यवस्था पूरी तरह से टाइट थी।
यहां बता दें कि, हर साल राबड़ी आवास पर मुहर्रम के दौरान ताजिया जुलूस पहुंचता है। यह वर्षों पुरानी परंपरा है जो कि आज भी निभाई जाती है।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK