
रांची। सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के मुख्यालय कार्यालय में भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस 23 जुलाई को मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की जय की उद्घोष और मुख्यालय अध्यक्ष शशि भूषण कुमार द्वारा भगवा ध्वजारोहण से हुई। इसके पश्चात भगवान विश्वकर्मा, मां भारती और दत्तोपंत ठेगाड़ी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित किया गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के मीडिया प्रभारी अनूप सिंह ने श्रमिकों के हित में संघर्ष करने का संकल्प लिया। बीएमएस इस देश का नंबर वन श्रमिक संगठन है। बीएमएस का संगठन शून्य से शिखर तक पहुंच चुका है। श्रमिकों के बीच में संघर्ष करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शशि भूषण कुमार ने किया। इस अवसर पर सीसीएल के उपाध्यक्ष शुभाशीष चटर्जी, उपाध्यक्ष अनीता कुमारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK