- चार सौ महिला श्रद्धालु शामिल हुई
रांची। स्त्री सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी ने सिख पंथ के छठे नानक श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी महाराज का पावन प्रकाश पर्व 26 जून को कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में मनाया। इस मौके पर स्त्री सत्संग सभा ने विशेष दीवान सजाया।
विशेष दीवान की शुरुआत दोपहर 3 बजे स्त्री सत्संग सभा की शीतल मुंजाल के “दीन दुनी दा पातशाह पातशाहां पातशाह अडोला….” और “राखा एक हमारा सुआमी सगल घटा का अंतरजामी….” और ” मेरा सतगुर रखवाला होआ हर गोविंद नवा निरोआ…..” शबद गायन से हुई।
शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक श्री सुखमनी साहिब जी का सामूहिक पाठ पढ़ा गया।इसमें चार सौ महिला श्रद्धालु शामिल हुई। श्री अनंद साहिब जी के पाठ, गीता कटारिया द्वारा अरदास, हुक्मनामा एवं कढ़ाह प्रशाद वितरण के साथ दीवान की समाप्ति शाम 5:45 बजे हुई। दीवान समाप्ति के उपरांत स्त्री सत्संग सभा द्वारा मिस्सी रोटी, प्याज का अचार एवं रायता का लंगर चलाया गया।
विशेष दीवान में गीता कटारिया, नीता मिढ़ा,इंदु पपनेजा, मंजीत कौर, बंसी मल्होत्रा, रमेश गिरधर, हरजिंदर कौर, मनोहरी काठपाल, खुशबू मिढ़ा, अंजू काठपाल, गुड़िया मिढ़ा, रश्मि मिढ़ा, ममता थरेजा,गोबिंद कौर, नीतू किंगर, ममता सरदाना, रजनी तेहरी, किरण अरोड़ा, उषा झंडई, रजनी मक्कड़, गूंज काठपाल, भजना देवी डावरा शामिल हुईं।
इसके अतिरिक्त उषा पपनेजा, पूनम मुंजाल, जसवीर मुंजाल, रानी तलेजा,पायल मल्होत्रा, शीतल तेहरी, गरिमा अरोड़ा, सिंपल वाधवा, उर्वशी अरोड़ा, जूली गाबा, बिमला मिड्ढा, प्रेम सुखीजा, रानी मुंजाल, रेशमा गिरधर, दुर्गी देवी मिड्ढा, आशा मिड्ढा, एकता मिड्ढा, बबीता पपनेजा, श्वेता मिड्ढा, अमर मुंजाल, अंजू धमीजा, किरण मक्कड़, सुषमा गिरधर, अमर बजाज, कंचन सुखीजा समेत अन्य शामिल हुई।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


