कलयुगी मां ने अपने तीन बच्‍चों की हत्‍या की

अपराध झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यह एक कलयुगी मां ने तीन बच्चों की हत्या कर दी। बच्‍चों का अंतिम संस्‍कार कर दिया गया है। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना लोहरदगा जिले के घटना कुरु थाना क्षेत्र के जीलिंग की है। कुडू जिलिंग निवासी अशोक महतो पिछले 11-12 वर्षों से अपने परिवार के साथ खरसावां में पशु डॉक्टर के रूप में कार्य करते हुए रह रहे हैं। बीते 17 फरवरी को पति-पत्नी में झड़प हो गई।

इसके बाद 100 नंबर में डायल कर पुलिस को जानकारी दी गई थी। वहां पुलिस पहुंची। पुलिस ने पति और पत्नी का आपस में समझौता करा दिया। आपसी समझौते के बाद पति अशोक महतो अपने पिता श्रीचंद महतो के इलाज के लिए पैतृक गांव आए थे।

उधर, 18 फरवरी को पत्नी पूजा देवी ने पुत्री कोमल कुमारी (9 वर्ष), अनन्या कुमारी (7 वर्ष) और आर्यन कुमार (4 वर्ष) को जहर दे दिया। बच्चों के साथ कुआं में कूद गई। इस घटना में बच्‍चों की मौत हो गई।

पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। उधर तीनों बच्चों का पैतृक गांव लोहरदगा के जिलिंग में अंतिम संस्कार कर दिया गया। गिरफ्तार महिला को पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए छोड़ा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8