- Today’s Horoscope: 24 जून, 2025 का राशिफल
मेष
पारिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। कटु वचन न बोलें।
वृष
आप जो सोचते हैं, वह करते नहीं। पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से कभी आगे नहीं बढ़ सकते। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।
मिथुन
अपनी चिंता के कारण दूसरों पर अपना क्रोध क्यों निकालते हैं। शांत रहें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है।
कर्क
दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा। विवाद न करें। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।
सिंह
संगत बदलें। संसार बदल जायगा। अपने को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।
कन्या
दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। माता पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।
तुला
संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी नहीं करें। गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी।
वृश्चिक
जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनैतिक मामलों में विरोध होगा।
धनु
संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है, पर उनकी जिद जायज हो। निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है। इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।
मकर
दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें।
कुंभ
कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नोकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा नहीं करें। बेवजह विवाद नहीं करें।
मीन
व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। बने बनाये काम बिगाड़ सकते हैं। सूझ-बूझ से धन लाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रेम प्रसंग सफल होंगे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)