यूपी विधानसभा 2022 चुनाव में अकेले उतरेगी चंद्रशेखर की पार्टी, बोले – सपा ने छल किया

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। सपा से झटका मिलने के बाद चंद्रशेखर आजाद की भीम आर्मी यूपी प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी। चंद्रशेखर ने यह फैसला लिया है, जिसका उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया। कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर चंद्रशेखर ने कहा कि शाम तक वह चौंकाने वाली खबर सुना सकते है। चंद्रशेखर ने भारतीय समाज पार्टी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की।

साथ ही यह भी कहा कि अगर पार्टी ने तय किया तो वह गोरखपुर से सीएम योगी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। चंद्रशेखर आजाद ने अखिलेश यादव पर भी आरोप लगाए। कहा गया कि उनको पहले 25 सीट का वादा किया गया था। उन्हें विधायक और मंत्री पद का ऑफर मिला था, जिसे उन्होंने नकार दिया। भीम आर्मी के मुखिया बोले कि अगर सपा उनको 100 सीट भी देगी तो भी वह अब उनके साथ नहीं जाएंगे।

चंद्रशेखर ने कहा कि वह बीजेपी को रोकने के लिए चुनाव के बाद भी पार्टियों की मदद करेंगे। आजाद समाज पार्टी ने मायावती से भी गठबंधन की कोशिश की थी। लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं आया। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि संभव है कि शाम तक गठबंधन पर कांग्रेस से बातचीत हो जाए और उसके बाद कुछ बड़ा एलान किया जा सकता।