Today’s Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Today’s Horoscope: 23 जून, 2025 का राशिफल

मेष

कारोबार में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। समय का दुरुपयोग ना करें। लंबे समय से रुके पैसे प्रयत्न करने पर प्राप्त होंगे। दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। सामाजिक क्षेत्र विकसित होगा।

वृष

दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। दिन लाभदायी है। व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि से प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। धन लाभ की संभावना है। विवाद नहीं करें।

मिथुन

व्यापार में अवरोध आ सकते हैं। संतान की ओर ध्यान देना आवश्यक है। दूरदर्शिता और बुद्धिमानी से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। किसी धार्मिक स्‍थल पर जा सकते हैं।

कर्क

मनचाही नौकरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। नौकरी के लिए दिन शानदार रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। समाज में कार्यों की प्रशंसा होगी।

सिंह

कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें।

कन्या

कला के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय में सुअवसर प्राप्त हो सकेंगे। लाभ होने की संभावना बनती है। नया प्रस्ताव मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है।

तुला

दिन की शुरुआत व्यस्तता पूर्ण रहेगी। पारिवारिक जीवन में हर्ष हो सकता है। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा।

वृश्चिक

व्यापार में लोन लेना पड़ सकता है। अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता और निश्चितता आवश्यक है। विशेष लाभ के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। संतान सुख मिलेगा।

धनु

लंबे समय के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा। बोलचाल में कटुता नहीं आने दें।

मकर

कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें। पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। परिवार की समस्या रहेगी। रचनात्मक काम होंगे। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा।

कुंभ

कम समय में कार्य पूरे होंगे। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि होगी। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा।

मीन

अपने व्यवहार में परिवर्तन लायें। वाहन, मकान आदि की खरीदी का योग बनेगा। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद होगी। संतान की ओर से सुखदायक समाचार मिलेंगे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *