अनाथ बच्चों को मुख्यधारा में लाना ही डालसा का उद्देश्य

झारखंड
Spread the love

  • डालसा टीम ने साथी अभियान पर किया फोकस

रांची। बुंडू प्रखंड के रेलाडीह पंचायत में डालसा टीम ने जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन 5 जून को किया। इस अवसर पर एलएडीसी डिप्टी राजेश कुमार सिन्हा, पीएलवी सुनीता कुमारी, मुस्कान कुमारी, रूकमनी देवी, सोनामनी देवी, बिमला कुमारी, प्रदुमन प्रमाणिक, विधि के छात्र-छात्राएं साक्षी मिश्रा, अनन्या राज, स्नेहाप्रिया एवं राजा वर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

राजेश कुमार सिन्हा ने अनाथ, बेघर, उपेक्षित बच्चों के लिए उच्च न्यायालय के निर्देश पर चलाये जा रहे साथी अभियान के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अनाथ और बेघार बच्चों को डालसा, रांची द्वारा हर संभव सहायता पहुंचाया जायेगी। जानकारी मिलने पर डालसा से संपर्क करें अथवा पंचायत में कार्यरत पीएलवी से सम्पर्क करें, ताकि अनाथ व बेघर बच्चों को सहारा मिल सके। अनाथ, बेघर या बेसहारा बच्‍चों को चिन्हित कर डालसा द्वारा सहायता पहुंचाना ही उद्देश्य है।

राजेश कुमार सिन्हा ने महिलाओं के अधिकार, बुजुर्गो के अधिकार, सामान वेतन और सामान काम पर भी लोगों को जानकारी दी। उन्होंने निःशुल्क विधिक सेवा पाने का हकदार कौन है? गिरफ्तारी के कारण जानने के अधिकार तथा गिरफ्तारी के समय पर फोकस किये।

पीएलवी सोनमनी देवी ने कहा कि छोटे बच्चों से श्रम कराना अपराध है। उन्हें पढ़ाये, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो। पीएलवी मुस्कान कुमारी ने बाल विवाह पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों का विवाह 18 वर्ष के बाद ही करें। पीएलवी बिमला कुमारी ने बाल श्रम और डालसा से मिलनेवाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी।

अंत में डालसा के पीएलवी ने लोगों के बीच पम्पलेट, लिफलेट और कानूनी पुस्तिका का वितरण किया। निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK