jharkhand : सरकारी स्कूलों में 30 अगस्त को छुट्टी, आदेश जारी

झारखंड मुख्य समाचार शिक्षा
Spread the love

रांची। सरकारी स्कूलों में 30 अगस्त को छुट्टी रहेगी। इसका आदेश जारी कर दिया गया है। इसके अगले दिन स्कूल खुला रहेगा।

जानकारी के मुताबिक सरकारी स्कूलों में गणेश चतुर्थी और हरितालिका तीज की छुट्टी 31 अगस्त को थी। वास्तव में यह पर्व 30 अगस्त को है।

इस ओर ईश्वर झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने शिक्षा पदाधिकारी का ध्‍यान आकृष्‍ट कराया था। जानकारी देकर इसमें संशोधन करने की मांग की।

संघ के अनुरोध के बाद रांची जिला शिक्षा पदाधिकारी ने छुट्टी को संशोधित करने का आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया है कि 31 अगस्त के बदले स्कूलों में 30 अगस्त को छुट्टी घोषित की जाती है।

स्कूल पूर्व की भांति 31 अगस्त को संचालित किया जाएगा। इस दिन सामान्‍य तौर पर पढ़ाई होगी।