
- 15वें वित्त आयोग अंतर्गत संचालित योजनाओं की डीडीसी ने की समीक्षा
पलामू। उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद की अध्यक्षता में 15वें वित्त आयोग अंतर्गत संचालित योजनाओं से संबंधित समीक्षा बैठक 3 जून को हुई। डीआरडीए सभागार में आयोजित इस बैठक में उन्होंने सभी संबंधितों को सभी योजनाओं से जुड़े फोटोग्राफ़ रखने की बात कही। उन्होंने योजनाओं का संधारण निर्धारित पंजी में दर्ज करने की बात कही।
डीडीसी ने कहा कि पिछली बैठक में सभी प्रखंड समन्वयकों को समय-समय पर योजनाओं पर खर्च हुए राशि का प्रतिवेदन पंचायती राज के डीपीएम को देने के लिए निर्देशित किया गया था। सभी प्रखंड समन्वयकों को इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी को रॉयल्टी की राशि को भी समय पर जमा करने की बात कही। ऐसा नहीं करने पर इसे वित्तीय अनियमिता के श्रेणी में रखा जाएगा।
बैठक में पाया गया कि वित्त आयोग की राशि का मदवार ही व्यय करने के निर्देश के बावजूद अलग मद में राशि व्यय किया गया है। यह गंभीर विषय है। इसे बचने बचने की आवश्यकता है। बैठक में जिन पंचायतों में पंचायत समिति की राशि खर्च नहीं हुई है, उन सभी ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर से राशि खर्च नहीं करने के कारणों के बारे में पूछा गया। इस दौरान तरहसी प्रमुख की शक्ति जब्त रहने पर उपप्रमुख को राशि खर्च करने की जिम्मेदारी दी गयी।
सभी ब्लॉक को-ऑर्डिनेटरों को वर्ष में कम से कम 8 से 12 बैठक करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, डीआरडीए निदेशक, डीपीएम, प्रखंड प्रमुख एवं सभी प्रखंड को-ऑर्डिनेटर उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK