रांची। पुलिस उपमहानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक रांची ने राजधानी रांची की यातायात समस्या से संबंधित समाधान के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 8987790601 जारी किया है। इसमें कॉल/व्हाट्सएप के माध्यम से आम जनता के द्वारा संपर्क किया जा सकता है।
इस मुद्दे पर करें संपर्क
ट्रैफिक जाम की सूचना आम जनता द्वारा दी जा सकती है, ताकि त्वरित समाधान किया जा सके।
ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए आम जनता द्वारा सुझाव दिए जा सकते हैं।
रांची पुलिस के सहायतार्थ ट्रैफिक वोलेंटियर बनने को इच्छुक व्यक्ति अपने व्यक्तिगत विवरणी (नाम, पता,फोटो, आधार नंबर) उपलब्ध करा सकते हैं।
ट्रैफिक व्यवस्था संधारण के दौरान ट्रैफिक पुलिस कर्मी/पदाधिकारी के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार अथवा अभद्रता की सूचना भी दी जा सकती है।
रोड इंजीनियरिंग (स्पीड ब्रेकर, अनावश्यक कट इत्यादि) से संबंधित शिकायत से अवगत कराया जा सकता है।
सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए संबंधित शिकायत जनता द्वारा उपलब्ध करायी जा सकती है।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK