सिकल सेल एनीमिया की पहचान और नियंत्रण पर जागरुकता कार्यक्रम

झारखंड
Spread the love

रांची। केरेडारी प्रखंड में प्रोजेक्ट अदिति अंतर्गत सिकल सेल एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी की पहचान, जागरुकता और नियंत्रण के उद्देश्य से जागरुकता अभियान चलाया गया। इस परियोजना का संचालन सीसीएल के सीएसआर के अंतर्गत एवं सोसाइटी फॉर नेचर एजुकेशन एंड हेल्थ (स्नेह) के सहयोग से किया जा रहा है।

परियोजना के अंतर्गत सर्वेक्षण कार्य, सिकल सेल एनीमिया की जांच और ग्रामीणों के बीच इस बीमारी के प्रति व्यापक जागरुकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में केरेडारी प्रखंड के जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर जागरुकता पंपलेट का वितरण किया गया‌। पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केरेडारी के चिकित्सक डॉ. शिवेंद्र उपाध्याय उपस्थित थे। सोसाइटी फॉर नेचर एजुकेशन एंड हेल्थ से कुमार विशाल, हेमंत कुमार एवं धर्मेंद्र कुमार साव उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK