लतीफ अंसारी
पिठोरिया। रांची जिले के पिठोरिया थाना के विविध कांडों में फरार चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में पिठोरिया पुलिस को कामयाबी मिली है। पिठोरिया थाना कांड (संख्या 96 /21) में आरोपी शाहबाज अंसारी (पिता-जलाल अंसारी, ग्राम हेठ कोनकी, पिठोरिया) थाना कांड (संख्या 136/24) में आरोपी सिराज खान (पिता आजाद खान, ग्राम चेटर बुडीबागी, पिठोरिया) थाना कांड (संख्या 144/ 24) में आरोपी इरशाद अंसारी (पिता सैदून अंसारी, ग्राम कोकदोरो, पिठोरिया) को गिरफ्तार किया गया।
इसी तरह थाना कांड (संख्या 82/25) में आरोपी रोहित उरांव (पिता विनोद उरांव) और नईम खान (पिता स्वर्गीय इलाही खान) दोनों ग्राम चेटर बुडीबागी सभी थाना पिठोरिया, जिला रांची को जमीन खरीद-फ़रोख्त, ठगी, जालसाजी एवं चोरी के अलग अलग मामले में गिरफ्तार कर पिठोरिया पुलिस के द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र से फरार चल रहे अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कारवाई आगे भी जारी रहेगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK