हजारीबाग। एनटीपीसी चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना में 5 जून, 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह और जागरुकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख नवीन गुप्ता ने सभी को स्वच्छ, हरा-भरा और प्रदूषण-मुक्त वातावरण बनाए रखने की शपथ दिलाई।
अपने सम्बोधन में उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता और उसमें प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका पर प्रकाश डाला। परियोजना ने 400 पौधरोपण भी अपने परिसर मे कराया। श्री गुप्ता द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने सभी से अपील की कि वे एकल उपयोग प्लास्टिक का बहिष्कार करें। पर्यावरण के प्रति ज़िम्मेदार व्यवहार अपनाएं।
इस अवसर पर एनटीपीसी चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे निबंध लेखन, स्लोगन लेखन आदि में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। ये प्रतियोगिताएं कर्मचारियों, उनके परिजनों, सहयोगी संस्थाओं के बीच आयोजित की गई थीं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK