- युवा प्रदेश अध्यक्ष में आकाश चंद्रवंशी हुए विजयी
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा झारखंड प्रदेश का चुनाव पूरे प्रदेश में गुप्त मतदान से हुआ। इस निमित्त पूरे प्रदेश को दस सेक्टर में बांटा गया था। रांची जिला में चुनाव के लिए पहाड़ी स्थित चंद्रवंशी भवन, लोहरदगा में केतकी पैलेस, पलामू में पलामू क्लब, हजारीबाग के चौपारण बिगहा चंद्रवंशी भवन, कोडरमा, गोड्डा, रामगढ़, धनबाद सहित कई मतदान केंद्र बनाए गए थे। इस क्रम में प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश युवा अध्यक्ष का चुनाव किया।

अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक आजाद की उपस्थिति में राष्ट्रीय चुनाव आयुक्त सुरेन्द्र सिंह, झारखंड प्रदेश चुनाव प्रभारी सुबोध कुमार व राजेंद्र चंद्रवंशी, रांची जिला के चुनाव प्रभारी प्रेम वर्मा ने संयुक्त रूप से चुनाव की परिणाम की घोषणा की।
प्रदेश अध्यक्ष पद पर लोहरदगा निवासी राष्ट्रपति पुरुस्कार प्राप्त सेवानिवृत प्रधानाध्यापक किशोर कुमार वर्मा व प्रदेश युवा अध्यक्ष पद पर धनबाद जिला निवासी आकाश रवानी विजयी घोषित किए गए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक आजाद ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। आशा व्यक्त की कि नई कमेटी चंद्रवंशी समाज के उत्थान व विकास में अग्रणी भूमिका निभाएगी। राष्ट्रीय चुनाव आयुक्त सुरेन्द्र सिंह, बीपी सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री सीतल सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरेश सिंह, डॉ पिन्टू सिंह,प्रदेश चुनाव प्रभारी सबोध कुमार, राजेंद्र चंद्रवंशी व रांची जिला प्रभारी प्रेम वर्मा सहित चुनावी प्रक्रिया में लगे समाज के सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
पहाड़ी तल्ला चंद्रवंशी भवन में राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय चुनाव आयुक्त, झारखंड चुनाव आयुक्त, रांची प्रभारी ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को प्रमाण पत्र दिया। युवा प्रदेश महामंत्री धनंजय चंद्रवंशी को भी प्रमाण पत्र देकर निर्विरोध विजयी घोषित किया गया।
इस अवसर पर डॉ पिंटू, रेखा वर्मा, सुनील सिंह, चंद्रवंशी, सत्येंद्र वर्मा, राजेश वर्मा, विनय चंद्रवंशी, मनोज वर्मा, दीपक वर्मा, पप्पू वर्मा, विक्रम वर्मा, आकाश कुमार चंद्रवंशी, राजा वर्मा, राजकुमार वर्मा, जगन्नाथ राम, संजय रवानी, गुंजन वर्मा सहित बड़ी संख्या में चंद्रवंशी समाज के लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK