फेस्टिवल में सीए स्टूडेंट्स ने प्रतिभा का किया प्रदर्शन

झारखंड
Spread the love

रांची। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की रांची शाखा के स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने सीए स्टूडेंट्स फेस्टिवल का आयोजन रांची के बोड़ेया स्थित 8 माइलस्टोन में किया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्‍न कार्यक्रम पेश कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वितेताओं को पुरस्‍कृत किया गया।

फेस्टिवल का उद्घाटन इंस्टीट्यूट की रांची शाखा के अध्यक्ष पंकज मक्कड़ ने कहा कि हमारा भारत उत्सवों का देश है। उत्सव मनाने का उद्देश्य मन की निराशा को दूर करना होता है। अभी सीए कोर्स की मई-2023 में आयोजित परीक्षा का रिजल्‍ट निकला है। इसमें कुछ विद्यार्थी सफल हुए, तो कुछ असफल। असलफता के कारण उनके मन में निराशा का भाव उत्पन्न हो जाता है। यह उत्सव उन सभी असफल विद्यार्थियों के मन में उत्पन्न निराशा को दूर करने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

इस फेस्टिवल में संजय दुआ ने हर असफलता के बाद खुद को कैसे मोटि‍वेट करके अपने सपनो को पूरा करने के बारे में विस्तार से चर्चा की। कहा कि‍ असफलताओं से हमें घबराना नहीं चाहिए। असफलताओं से हमेशा सीख लेकर आगे बढ़ने का मार्ग तलाशना चाहिए।

फेस्टिवल में सीए विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, क्विज, डिबेट, पेंटिंग, कविता, नृत्य और संगीत में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जजों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व रांची के सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निशांत मोदी ने स्वागत करते हुए कार्यक्रम के आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डाला। कहा कि सीए अपने आप में एक कठिन कोर्स है, जिसमें सफलता के लिए पढ़ाई के सिवा कोई विकल्प नहीं होता। विद्यार्थियों को दूसरे गुणों को प्रदर्शित करने का मौका कभी नहीं मिलता। इंस्टीट्यूट इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन करते रहता है, ताकि छात्र-छात्राएं के दूसरे गुणों को प्लेटफार्म मिल सके।

कार्यक्रम में इंस्टीट्यूट की रीजनल काउंसिल सदस्य मनीषा बियानी, रांची शाखा की उपाध्यक्ष श्रद्धा बगला, कार्यकारिणी सदस्य उमेश कुमार, पूर्व अध्यक्ष जेपी शर्मा, महेन्दर जैन, प्रवीण शर्मा, संदीप जालान अन्य सदस्य विवेक जैन, रिंकू खेमका, नीरज गखर, रोहित रॉय, निशा अग्रवाल, हर्षित गोयल, कुमार आशुतोष, स्वाति कोहली, प्रिय कुमारी और शिल्पी गखर उपस्थित थे।

फेस्टिवल का आयोजन विशाल चंद्र के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।