Jharkhand Weather : रांची। मॉनसून ने पूरे झारखंड को कवर कर लिया है। बीते 24 घंटे में राजधानी रांची सहित कई जिलों में मूसलाधार हो रही है। आज यानी 19 जून से राज्य के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
सभी जगहों पर बारिश
राज्य में 21 जून तक राज्य के लगभग सभी स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
यहां भारी बारिश संभव
केंद्र के अनुसार आज राज्य के उत्तर-पश्चिमी एवं दक्षिण-पूर्वी भागों के कुछ जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर गढ़वा, पलामू, लातेहार, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम जिले में देखने को मिलेगा।
यहां बहुत भारी बारिश
केंद्र के अनुसार आज राज्य के उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्वी भागों के कुछ जिलों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा जिले में देखने को मिलेगा।
यहां के लिए रेड अलर्ट
केंद्र के अनुसार आज राज्य के दक्षिण-पश्चिमी एवं मध्य भागों के कुछ जिलों में कहीं-कहीं पर अत्यंत भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा जिले में देखने को मिलेगा।
जिलावार बारिश की स्थिति

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK