
जारी (गुमला)। जिले के जारी प्रखंड में हाल ही में एक सड़क बनी है। यह परमवीर अल्बर्ट एक्का के क्षेत्र अंतर्गत बेतरी मोड़ से बेतरी गांव तक जाती है। सड़क निर्माण के महज 8 दिनों के भीतर ही यह धंसने लगी है। इससे स्थानीय लोगों में भारी रोष है, उन्होंने निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
लगभग 2.5 किलोमीटर लंबी यह सड़क बिहारी कंस्ट्रक्शन द्वारा बनाई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के कालीकरण में घोर लापरवाही बरती गई है। पहली ही बारिश में सड़क पर दरारें पड़ने लगी हैं। कई जगहों से डामर भी उखड़ने लगा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क निर्माण के दौरान रोलर का ठीक से उपयोग नहीं किया गया, जिससे मिट्टी में पर्याप्त वाइब्रेशन नहीं हुआ। सड़क की सतह मजबूत नहीं हो सकी। इसका परिणाम है कि भारी वाहनों के गुजरने से सड़क की मिट्टी दबने लगी है। जगह-जगह सड़क धंसने लगी है। यह सीधे-सीधे अनियमितता को उजागर करता है। कई स्थानों पर सड़क किनारे की मिट्टी धंसने से बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा मंडरा रहा है।
ग्रामीणों ने कहा कि जल्द ही सड़क की मरम्मत और निर्माण कार्य की जांच नहीं की गई तो कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीणों का आरोप है कि घटिया निर्माण कार्य में विभाग की मिलीभगत भी हो सकती है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की गहन जांच और दोषियों ठेकेदार एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK