- Horoscope Today : 10 जून, 2025
मेष
व्यय की अधिकता रहेगी, परन्तु आमदनी सीमित रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग बनेंगे। विशेषज्ञ की सलाह के बिना निवेश करेंगे तो नुकसान मुमकिन है। कार्यपद्धति में बदलाव होगा।
वृष
मानसिक तनावों को हावी ना होने दें। आजीविका में नए प्रस्ताव मिलेंगे। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ की संभावना बनती है। अनाज, तेल, पोहा और किराना व्यापारियों के लिए समय उतार चढ़ाव वाला है। सेहत को नजरअंदाज न करें।
मिथुन
विपरीत परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में करने की अपनी अद्भुत क्षमता का प्रयोग करें। व्यापार-व्यवसाय उत्तम रहेगा। निजी समस्या का समाधान होगा। ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफा भी मिले।
कर्क
जल्दबाजी में कोई काम नहीं करें। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह आपको महत्वपूर्ण पद दिला सकता है। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। शोहरत बढ़ेगी। आसानी से दूसरे लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे।
सिंह
अधिक कमाने के चक्कर में किसी के बहकावे में नहीं आएं। वाहन सुख मिलेगा। आर्थिक निवेश में सावधानी रखें। अतिरिक्त समय अपने शौक पूरे करने या उन कामों को करने में लगाना चाहिए। कार्यस्थल पर सही निर्णय ले पाएंगे।
कन्या
अप्रत्याशित आमंत्रण मिले तो वहां सोच समझ कर ही जाएं। आपके प्रयासों से आजीविका में परिवर्तन अथवा नवीन अवसर प्राप्त हो सकेंगे। नए रोमांचक हालात आर्थिक फायदा पहुंचाएंगे। जोखिम के कार्यों से दूर रहना चाहिए।
तुला
जो भी काम आप करेंगे, उसमें भाग्य का भी साथ रहेगा। शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। विशेष कार्य के होने से ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। वाणी पर संयम रखें।
वृश्चिक
भाग्य और कर्म का अद्भुत संगम रहने वाला है। अपनी आदतों से जीवनसाथी से तालमेल स्थापित नहीं हो सकेगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के योग बन रहे हैं। प्रसन्नता व आशाजनक वातावरण के कारण प्रयास सार्थक होंगे।
धनु
कुछ ऐसे निर्णय लेंगे, जिसका प्रभाव आने वाले समय में बेहतर होगा। आजीविका के नए साधन मिलेंगे। वाणी पर संयम रखें। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते जरूरी चीजें खरीदना आसान होगा। यात्रा संभव है।
मकर
पारिवारिक उलझन कठोर निर्णय लेने के लिए बाधित कर सकती है। मन की बात कहने से शांति मिलेगी। वाहन खरीदने का मन सार्थक होगा। खर्चों में इजाफा होगा, लेकिन आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी।
कुंभ
बच्चों से संबंधित समस्याएं तनाव का कारण हो सकती है। काम करने के तरीकों को बदलें। भाइयों से विवाद होंगे। दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कोई सरप्राइज़ मिल सकता है। निजी जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।
मीन
धन प्राप्ति के स्रोत स्थापित होने के योग हैं। किसी विशेष वस्तु की प्राप्ति के लिए धैर्य एवं संयम बना रहेगा। थकावट से कुछ के लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)