खाद्य सुरक्षा एवं मादक पदार्थ के विरुद्ध जांच अभियान, कई प्रतिष्ठानों लगा पर जुर्माना

झारखंड
Spread the love

गणपतलाल चौरसिया

गुमला! उपायुक्त के निर्देश पर सिसई एवं भरनो प्रखंड में खाद्य सुरक्षा एवं मादक पदार्थ के विरुद्ध व्यापक जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में सिसई प्रखंड के अंजलि स्वीट्स, होटल कृष्णा, शिव शक्ति स्वीट्स, न्यू भारत बेकरी, रानी किराना स्टोर, पूजा स्टोर, राहुल राम, राहुल कुमार सिंह, अनीता देवी, अमर होटल आदि प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

जांच के दौरान एफएसएसएबाई के मानकों का पालन नहीं करने एवं साफ-सफाई में लापरवाही बरतने पर अंजलि स्वीट्स को 10,000, होटल कृष्णा को 3,000,  शिव शक्ति स्वीट्स को 2,000 का और न्यू भारत बेकरी को 10,000 रुपये का अर्थदंड लगया गया।

ये सभी प्रतिष्ठान स्कूल से मात्र 100 मीटर के दायरे में बेच रहे थे कोटपा एक्ट के तहत रानी किराना स्टोर, राहुल राम और अनीता देवी को 500-₹500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त, अंजलि स्वीट्स से रसगुल्ला, होटल कृष्णा से पनीर, शिव शक्ति स्वीट्स एवं अमर होटल से कलाकंद के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए।

इसी क्रम में भरनो प्रखंड के केसरी स्वीट्स, होटल सुमित, सुलेखा फास्ट फूड, राजधानी चाइनीज चाउमिन सहित अन्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया गया। केसरी स्वीट्स से रसगुल्ला का सैंपल लिया गया।

होटल सुमित को साफ-सफाई में कमी पाए जाने पर 4,000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। सुलेखा फास्ट फूड को कोटपा एक्ट के उल्लंघन पर 500 रुपये का जुर्माना किया गया। राजधानी चाइनीज चाउमिन को स्पष्टीकरण के उपरांत चेतावनी देते हुए छोड़ा गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने यह स्पष्ट किया कि इस प्रकार की जांच आगे भी लगातार जारी रहेगी एवं मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के क्रम मे दोनों प्रखंड के अंचल अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी साथ थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK