
- कल राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात के संकेत
रांची। मंगलवार को झारखंड के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। अगले 24 घंटे में राज्य में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद 3 से 4 दिनों के दौरान इसमें धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। यह जानकारी यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 4 अक्टूबर को दी।
10 अक्टूबर तक ये स्थिति
5 और 6 अक्टूबर तक राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल उम्मीद है।
7 से 10 अक्टूबर तक राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
कल वज्रपात संभव
5 अक्टूबर तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। इस दौरान सभी सुरक्षित स्थान पर रहें।
रांची की ये स्थिति
मौसम केंद्र के मुताबिक रांची और आसपास के इलाकों में 6 अक्टूबर तक आकाश में बादल छाये रहेंगे। दिनभर में एक-दो बार कई इलाके में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसके बाद 10 अक्टूबर तक आकाश में आंशिक बादल छाये रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर जाएं।
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8