किसानों को मिलेगा व्यापार स्थल, जाम और अव्यवस्था से मिलेगी निजात

झारखंड
Spread the love

  • विशुनपुरा के लोगों को स्थायी सब्जी बाजार की दरकार : दीपा कुमारी

विश्वजीत कुमार रंजन

विशुनपुरा (गढ़वा)। जिले के विशुनपुरा प्रखंड की प्रमुख दीपा कुमारी ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सब्जी बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ विशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह एवं पुलिस बल के जवान मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान प्रमुख ने बाजार में मौजूद किसानों, विक्रेताओं और आम उपभोक्ताओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना! उसके स्थायी समाधान का भरोसा दिलाया।

प्रमुख ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस बाजार पर प्रतिदिन हजारों लोगों की निर्भरता है, वह आज भी अस्थायी रूप से संचालित हो रहा है। बरडीहा, मझिआंव और विशुनपुरा प्रखंड के लोग सब्जियों और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी के लिए इसी बाजार पर आते हैं। हालांकि बाजार की स्थायी व्यवस्था नहीं होने के कारण यहां विक्रेताओं और ग्राहकों दोनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

बाजार वर्तमान में मुख्य सड़क के दोनों किनारों पर सटा हुआ है, जिससे जाम की स्थिति आम बात हो गई है। शाम के समय जब भीड़ बढ़ जाती है, तब राहगीरों को आवागमन में कठिनाई होती है। बाजार में वाहनों की आवाजाही के दौरान कई बार दुर्घटनाएं होते-होते बची हैं। विक्रेताओं ने बताया कि जाम की स्थिति में पुलिस की फटकार भी उन्हें झेलनी पड़ती है। समस्या का मूल कारण अव्यवस्थित बाजार स्थल है।

प्रमुख दीपा कुमारी ने कहा कि मैं खुद किसान की बेटी हूं और किसानों की पीड़ा को गहराई से समझती हूं। किसानों को स्थायी और व्यवस्थित बाजार देना मेरा कर्तव्य है। प्रमुख ने बताया कि बाजार को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए लाल चौक के समीप स्थित लगभग 1 एकड़ 26 डिसमिल सरकारी खाली जमीन को चिन्हित किया गया है। प्रमुख ने स्वयं पुलिस बलों के साथ जाकर इस भूमि का निरीक्षण किया। जल्द ही इसका विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर प्रखंड से जिला प्रशासन को भेजे जाने की बात कही।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *